चांडिल डैम के छह गेट खोले गए, जलस्तर पहुंचा 179.80 मीटर

चांडिल डैम में लगातार बारिश से जलस्तर 179.80 मीटर पहुंचा. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने छह रेडियल गेट खोले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

चांडिल. क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है. शुक्रवार सुबह 9 बजे तक डैम का जलस्तर 179.80 मीटर दर्ज किया गया. जलस्तर निर्धारित सीमा के करीब पहुंचने के बाद सुरक्षा के एहतियात के तौर पर विभाग ने छह रेडियल गेटों को आधा-आधा मीटर खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है. इसके अलावा सुइस गेट से भी पानी छोड़ा जा रहा है.

स्वर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में जलजमाव

डैम से पानी छोड़े जाने का असर अब मैदानी और निचले इलाकों पर साफ दिखने लगा है. स्वर्णरेखा नदी में पानी का प्रवाह काफी तेज हो गया है, जिससे आदित्यपुर और उसके आसपास के शहरी क्षेत्रों में जलजमाव व बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है. कई निचले इलाकों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की लगातार बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने स्थिति के और गंभीर होने की आशंका है.

नदी के पास न जाएं लोग : प्रशासन

लगातार हो रही बारिश और डैम के बढ़ते जलस्तर पर विभागीय अधिकारी पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं. डैम में पानी की आवक को देखते हुए आने वाले समय में गेटों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है. प्रशासनिक अधिकारियों ने नदी और जलाशय के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं और सतर्क रहें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >