चांडिल में बाहुड़ा यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

चांडिल में बाहुड़ा यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई. एनएच-32 पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महाप्रभु की पुनः प्रतिष्ठा की.

चांडिल. आस्था, भक्ति और उत्साह के बीच शुक्रवार को चांडिल में बहुड़ा यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. आठ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास के बाद महाप्रभु अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्री मंदिर लौटे. रथयात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय जगन्नाथ के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा. शुक्रवार दोपहर चांडिल स्टेशन स्थित मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ हुई. भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु और हरिनाम संकीर्तन मंडली पूरे मार्ग में रथ के साथ चलती रही.

रथ एनएच-32 से होकर श्री साधु बांध मठिया सन्यासी आश्रम स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ भगवान की पुनः प्रतिष्ठा हुई. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा. मौके पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती, महंत केशवानंद सरस्वती, भाजपा नेता मधुसूदन गोराई, पूर्व उप प्रमुख प्रोबोध उरांव, समाजसेवी गणेश वर्मा, खगेन महतो, चंदन वर्मा, दीपू जायसवाल, अनंत आरडी आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >