शिबू सोरेन के निधन पर भावुक हुए चंपाई सोरेन, कहा- "आपके साथ बिताये पल याद आ रहे हैं"

Shibu Soren: गुरु जी के निधन पर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा "दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूं. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.

Shibu Soren | सरायकेला, प्रताप मिश्रा: दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया. गुरु जी के निधन पर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. यह एक युग का अंत है, झारखंड आंदोलन के दौरान पहाड़ों, जंगलों एवं सुदूरवर्ती गांवों से लेकर विधानसभा तक, आपके साथ बिताये पल याद आ रहे हैं.”

आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे- चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा “गुरु जी, महाजनी प्रथा एवं नशे के खिलाफ आदिवासियों, मूलवासियों तथा शोषित-पीड़ित जनता के संघर्ष को जिस प्रकार आपने दिशा दी, उसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. आपके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे. झारखंड की आम जनता के हितों को लेकर जो संघर्ष आपने शुरू किया था, वह जीवनपर्यंत जारी रहेगा.”

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

दिल्ली के अस्प्ताल में ली अंतिम सांस

आज 4 अगस्त, सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली. मालूम हो बीते लगभग एक महीने से गुरु जी अस्पताल में इलाजरत थे.

इसे भी पढ़ें

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से शोक में डूबा झामुमो, पढ़िए पार्टी का भावुक संदेश

शिबू सोरेन ने अलग राज्य से पहले कराया था स्वायत्तशासी परिषद का गठन और 2008 में परिसीमन को रुकवाया

शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंजी विधानसभा, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >