चांडिल में गिरधारी होटल के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में एक व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया. राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित रांगामाटी (गिरिधारी होटल के समीप) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक थी, दुर्घटना का परिणाम थी या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है.

चांडिल थाना पुलिस ने कहा है कि यदि किसी को मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >