खरसावां में अशोक फाउंडेशन की पहल, जर्जर सड़क की मरम्मत से ग्रामीणों को राहत

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के बोरडा से बुड़ीतोपा मार्ग पर लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी. ऐसे में अशोक फाउंडेशन ने आगे आकर सड़क की मरम्मत कराई और गड्ढों को भरवाया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: खरसावां स्थित अशोक फाउंडेशन की पहल पर बोरडा से बुड़ीतोपा काली मंदिर तक सड़क की मरम्मती और गड्ढे भरना का काम कराया गया. सड़क पर मिट्टी डालकर उसे समतल बनाया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है. यह सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में थी. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

बारिश में बढ़ जाती थी परेशानी

बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी. सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था .

अशोका फाउंडेशन ने कराया सड़क मरम्मत कार्य

सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए अशोका फाउंडेशन ने खुद पहल करते हुए अपने संसाधनों से मरम्मत कार्य कराया. सड़क को दुरुस्त किए जाने के बाद अब लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है

सड़क सुधार से ग्रामीणों को राहत

स्थानीय ग्रामीणों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अशोक फाउंडेशन द्वारा की गई त्वरित पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली है. ग्रामीणों ने बताया कि अब बच्चों को स्कूल आने-जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पहले जैसी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस अवसर पर अशोक फाउंडेशन के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए फाउंडेशन ने यह काम कराया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में संस्था सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >