सरायकेला: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.
सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने कहा कि यह विधेयक पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा में अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाएगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. मुंडा ने कहा कि यह पहल करोड़ों युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा की रक्षा करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को इस निर्णय के लिए बधाई दी.
