Seraikela Kharsawan News : बाबा कार्तिक उरांव का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की मिसाल

खरसावां : शिक्षाविद् व पूर्व मंत्री बाबा कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती मनी

खरसावां. खरसावां के मोसोडीह सरना चौक में आदिवासी उरांव सरना समिति, मोसोडीह व बाबा कार्तिक उरांव पुस्तकालय, शहरबेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में कार्तिक उरांव की 101वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी गौरव कुमार, डॉ. एस सी उरांव, कोल्हान नितिर तुरतुंग के रामचंद्र सोय, टाटा स्टील फाउंडेशन के आनंद बोइपाइ, रीतेश टुडू, देवराज कुमार, मुखिया इंद्रजीत उरांव, ग्राम प्रधान मंगला उरांव, डेविड उरांव, पवन महतो, राजीव महतो आदि ने श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा की मिसाल है. उन्होंने शिक्षा और आत्मनिर्भरता से समाज को नयी दिशा दी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया. इस दौरान यूएचएस नारायणडीह के प्रभारी प्रधान शिक्षक लोकनाथ महतो, भाथरथी उरांव, विरेंद्र उरांव, हरेन उरांव, धरनीसेन उरांव, फनीलाल मुर्मू, जयराम उरांव, विष्णु सरदार, भगवान दास तिर्की, छेदु कच्छप, कृष्णा कच्छप आदि उपस्थित रहे.

क्विज व भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत :

बाबा कार्तिक उरांव पुस्तकालय ने क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की. ग्रुप ए के जनरल कंपीटीशन में जगन्नाथ उरांव (शहरबेड़ा), शिवानी उरांव (मोसोडीह), सुषमा उरांव (बांधडीह), शिवनाथ सोय (कुचाई) व जितेन उरांव (तेतुलटांड), ग्रुप बी (वर्ग 10 से 12) में रितिका उरांव (बांधडीह), गणेश महतो (बड़गांव) व शिल्पा उरांव (मोसोडीह), ग्रुप सी (वर्ग 8 से 9) में सीमा महतो (बीटापुर), राधिका महतो (बड़गांव) व प्रिया महतो (बीटापुर) व ग्रुप डी (वर्ग 6 से 7) में क्रिस्टी महतो (बड़गांव), मंजू तांती (बीटापुर) व सुष्मिता महतो (बड़गांव) तथा भाषण प्रतियोगिता बासंती हेंब्रम (सरायकेला) व शिवानी उरांव (मोसोडीह) को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >