स्व. दामू बानरा के परिजनों से मिले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, व्यक्त की शोक संवेदना

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दिवंगत नेता दामू बानरा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को झारखंड के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया. साथ ही कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

सरायकेला-खरसावां: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव दिवंगत दामू बानरा के परिजनों से मुलाकात की और उनके समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की.

चाईबासा के टुंगरी स्थित आवास पहुंचे सुदेश महतो

बता दें, बीते 14 जुलाई को दामू बानरा का निधन हो गया था. जिसके बाद सुदेश महतो चाईबासा के टुंगरी स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. मौके पर सुदेश महतो ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया.

सुदेश महतो ने कहा कि दामू बानरा का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन और आजसू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि स्व. दामू बानरा ने अपना पूरा जीवन झारखंड आंदोलन, आजसू पार्टी के संगठन विस्तार और झारखंडियों के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष को समर्पित कर दिया.

'संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान को हमेशा याद रहेगा'

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी दामू बानरा ने अपने सिद्धांतों और आंदोलन की विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया. संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, संजय बसू मल्लिक, सिद्धार्थ महतो, केंद्रीय महासचिव प्रो. रवि शंकर मोर्चा, अमित महतो, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहे दिनेश बोईपाई सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >