दर्जनों गांव में बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

सरायकेला : खरसावां व सरायकेला प्रखंड के दर्जनों गांव में बिजली गुल है. जिससे उपभोक्ता परेशान है. खरसावां प्रखंड के सांडेबुरु, रेंगोगोड़ा, बुड़ूघुटू, पड़ियाबाद, गोजुडीह, बाघरायडीह, बलरामपुर एवं सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर, धातकीडीह, नारायणडीह, मुरुप व गुराडीह समेत अन्य गांवों में खरसावां फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है. लेकिन हल्की आंधी व वर्षा के […]

सरायकेला : खरसावां व सरायकेला प्रखंड के दर्जनों गांव में बिजली गुल है. जिससे उपभोक्ता परेशान है. खरसावां प्रखंड के सांडेबुरु, रेंगोगोड़ा, बुड़ूघुटू, पड़ियाबाद, गोजुडीह, बाघरायडीह, बलरामपुर एवं सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर, धातकीडीह, नारायणडीह, मुरुप व गुराडीह समेत अन्य गांवों में खरसावां फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है.

लेकिन हल्की आंधी व वर्षा के बाद ही विभाग के तकनीशियन द्वारा इन गांवों को विद्युत सप्लाई देने वाले गोजुडीह जंफर को खोल दिया जाता है. लेकिन जोड़ा नहीं जाता है. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से निजी तकनीशियन द्वारा जंफर जोड़ कर विद्युत सप्लाई को चालू किया जाता है. विभाग के इस रवैये से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से बिजली शुल्क अदा करने के बावजूद भी विभाग का यही रवैया रहा तो खरसावां ग्रिड में तालाबंदी कर आंदोलन किया जायेगा. शुक्रवार दोपहर को भी आयी हल्की अांधी पानी के बाद से दर्जनों गांव में 24 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बाधित है.

सीनी में कई दिनों से बाधित है बिजली आपूर्ति:
सीनी. सीनी एवं आसपास क्षेत्रों में कई दिनों से विद्युत की अनियमित आपूर्ति अनियमित से बिजली उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.शाम होते ही पूरा क्षेत्र ब्लैक आउट हो जाता है. जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी परेशानी हो रही है.
खरसावां व सरायकेला के इन गावों को जोड़ने वाली जंफर को काट कर नहीं जोड़ना गलत बात है. इस संबंध में एसडीओ व जेइ से बात कर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है.
एसके सिंह, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >