झोपड़ी में घुसा ट्रक, सो रहे पांच लोगों की मौत

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेंद-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क (नूतनगढ़ फार्म हाउस के पास) के किनारे एक झोपड़ी में अनियंत्रित ट्रक ( डब्ल्यूबी 33 ए 5852) घुस गया जिससे वहां जमीन पर सोये एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार अहले सुबह की है. मरनेवालों में तीन बच्चे हैं. एक बच्ची […]

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेंद-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क (नूतनगढ़ फार्म हाउस के पास) के किनारे एक झोपड़ी में अनियंत्रित ट्रक ( डब्ल्यूबी 33 ए 5852) घुस गया जिससे वहां जमीन पर सोये एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार अहले सुबह की है. मरनेवालों में तीन बच्चे हैं. एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी,

वहीं तीन अन्य लोग बाल-बाल बचे. घटना के बाद ट्रक चालक तथा खलासी फरार हो गये. ट्रक में लोहा लदा था जो हावड़ा से आदित्यपुर जा रहा था. मरनेवाले लोग नवादा व जमुई के रहनेवाले थे. इधर मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने साढ़े छह घंटे तक सड़क जाम रखी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कौआपोल निवासी राजेंद्र चौधरी ताड़ी बेचने का काम करता है. वह सड़क किनारे झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था. उनका दामाद कपिल देव चौधरी, बेटी व बच्चे भी आये हुए थे. वे सभी जमुई जिले के बरहेट थाना के झालमठिया गांव के रहनेवाले थे. रात में परिवार की दो महिलाएं, तीन बच्चियां और एक बच्चा झोपड़ी में जमीन पर चटाई पर सोये थे. सुबह करीब साढ़े तीन बजे लोहा लदा ट्रक झोपड़ी में घुस गया. ट्रक के नीचे दबकर राजेंद्र चौधरी की पत्नी सोनाली चौधरी (45), बेटी रीना चौधरी (25), रीना की पुत्री खुशबू चौधरी (2), राजेंद्र चौधरी के पुत्र मिठून चौधरी (14) की घटनास्थल पर
ही मौत हो गयी. रीना और खुशबू का शव ट्रक से बुरी तरह कुचल गया था. सूचना पाकर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने मशीन से ट्रक को उठवाकर घायलों व शवों को निकलवाया. इधर राजेंद्र चौधरी की घायल पुत्री काजल चौधरी (10) ने इलाज के दौरान धालभूमगढ़ पीएचसी में दम तोड़ दिया. राजेंद्र चौधरी की दूसरी बेटी रीना चौधरी की जख्मी पुत्री लक्ष्मी चौधरी (4) को पीएचसी से जमशेदपुर रेफर किया गया है.
धालभूमगढ़-बेंद मार्ग. अहले सुबह हुआ हादसा, छह घंटे तक जाम रखी सड़क
दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम में भरती कराया गया
मुआवजे की मांग पर लोगों ने सुबह छह से 12.30 बजे तक सड़क जाम रखी
मृतकों के नाम
सोनाली चौधरी, रीना चौधरी, खुशबू चौधरी, मिठून चौधरी व काजल चौधरी
बाल-बाल बचे तीन लोग : राजेंद्र चौधरी, उसके ससुर लालो चौधरी सड़क के दूसरी ओर चौकी पर सोये थे. इसलिए वे बच गये. वहीं राजेंद्र चौधरी का दामाद कपिल देव चौधरी झोपड़ी के पास ही एक चौकी पर सोया था. ट्रक की चपेट में आने से वह भी बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >