सरायकेला में पकड़ाये 92 वाहन, काटा सीजर

जिले में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान सरायकेला/खरसावां : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसके तहत सरायकेला के अनुमंडल चौक, गैरेज चौक व बिरसा चौक पर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में कुल 92 वाहन […]

जिले में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

सरायकेला/खरसावां : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसके तहत सरायकेला के अनुमंडल चौक, गैरेज चौक व बिरसा चौक पर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में कुल 92 वाहन पकड़े गये.
इस दौरान मुख्य रूप से हेलमेट, वाहनों की कागजात, इंश्योरेंस, लाइसेंस, प्रदूषण, नंबर प्लेटों की जांच की गयी. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
इधर, खरसावां व कुचाई में हेलमेट जांच शुरू किया गया. इस दौरान खरसावां-कुचाई, खरसावां-सरायकेला, खरसावां-चाईबासा मार्ग पर जगह-जगह हेलमेट की चेकिंग हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >