लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम को चूमेगी : डीसी

सरायकेला. आप में अपार प्रतिभा है. आप लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम को चूमेगी. उपायुक्त चंद्रशेखर ने सरायकेला में प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उपायुक्त ने बच्चों को देश का भविष्य करार देते हुए कहा कि आप मेहनत से कभी पीछे नही हटें सफलता अपने […]

सरायकेला. आप में अपार प्रतिभा है. आप लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम को चूमेगी. उपायुक्त चंद्रशेखर ने सरायकेला में प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उपायुक्त ने बच्चों को देश का भविष्य करार देते हुए कहा कि आप मेहनत से कभी पीछे नही हटें सफलता अपने आप आयेगी. प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रभात खबर ने प्रतिभाओं को आगे प्रोत्साहित करने के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि आज जो आप टॉपर आये हैं, अगर मेहनत नही करेंगे, तो आगे आप टॉपर नहीं हो पायेंगे इसलिए हर बार शून्य से ही मेहनत शुरू करें और सफतला हासिल करें. उपायुक्त ने कहा कि आप में प्रतिभाओं कि कमी नही है, बस अपने में दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए तभी आप हर बार सफल होते रहेंगे. उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य का निर्माण कर परिवार, समाज व राष्ट्र की सेवा कर अपने समाज व देश का नाम भी रोशन करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >