प्रतिभा सम्मान से आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलेगी : राजा प्रताप

सरायकेला. श्री कलापीठ के संरक्षक सह सरायकेला राजघराने के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला के प्रतिभाएं सीमित संसाधन में बेहतर रिजल्ट दे रही है. इससे साबित होता है कि सरायकेला खरसावां की छात्र छात्राएं किसी भी क्षेत्रों कम नहीं है तथा हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. श्री सिंहदेव […]

सरायकेला. श्री कलापीठ के संरक्षक सह सरायकेला राजघराने के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला के प्रतिभाएं सीमित संसाधन में बेहतर रिजल्ट दे रही है. इससे साबित होता है कि सरायकेला खरसावां की छात्र छात्राएं किसी भी क्षेत्रों कम नहीं है तथा हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. श्री सिंहदेव सरायकेला के आदर्श पाठागार में प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. प्रभात खबर द्वारा कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर प्रभात खबर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है. इसके लिए प्रभात खबर समूह बधाई के पात्र है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाओं को मिले सम्मान से आगे बढ़ने की एनर्जी मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >