जान देंगे पर जमीन नही देंगे के नारे को किया बुलंद

फोटो9एसकेएल7- जमीन का विरोध करतेसरायकेला. सरायकेला प्रखंड के नुवागांव में नंदलाल हेंब्रम कि अध्यक्षता में प्रस्तावित मेकॉन स्टील कंपनी के विरोध में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रस्तावित मेकॉन स्टील को एक इंच जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित करते हुए ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त पत्र उपायुक्त को सौंपा जाएगा. बैठक में निर्णय […]

फोटो9एसकेएल7- जमीन का विरोध करतेसरायकेला. सरायकेला प्रखंड के नुवागांव में नंदलाल हेंब्रम कि अध्यक्षता में प्रस्तावित मेकॉन स्टील कंपनी के विरोध में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रस्तावित मेकॉन स्टील को एक इंच जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित करते हुए ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त पत्र उपायुक्त को सौंपा जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी हाल में जमीन कंपनी को नहीं दी जायेगी. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने जान देंगे जमीन नहीं देंगे के संकल्प को दोहराते हुए अपनी एकता का प्रदर्शन किया. मौके पर बाउरी बंधु महतो, दशरथ महतो, कालीदास महतो, विनोद टुडु, जुझार बास्के, होदा टुडु, कपूर बागी, महेंद्र हेंब्रम, गांधी हेंम्ब्रम, राम हेंब्रम के अलावे कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >