मानव तस्करी के शिकार दो युवती दिल्ली से बरामद

सरायकेला. कांड्रा ओपी प्रभारी ममता के प्रयास से मानव तस्करी की शिकार दो युवतियों को दिल्ली से बरामद कर वापस लाया गया है. इन युवतियों को बहला-फुसला कर दलाल द्वारा दिल्ली में बेच दिया गया था. बरामद युवतियों को लाकर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर उनका बयान कलमबंद किया गया. बरामद दोनों युवतियों ने […]

सरायकेला. कांड्रा ओपी प्रभारी ममता के प्रयास से मानव तस्करी की शिकार दो युवतियों को दिल्ली से बरामद कर वापस लाया गया है. इन युवतियों को बहला-फुसला कर दलाल द्वारा दिल्ली में बेच दिया गया था. बरामद युवतियों को लाकर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर उनका बयान कलमबंद किया गया. बरामद दोनों युवतियों ने कहा कि वे अपने माता-पिता के साथ घर में रहना चाहती है. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कांड्रा ओपी प्रभारी ममता के इस कार्य क ो सराहनीय बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >