फोटो27 केएसएन 1 – रोलाहातु जाने वाली सड़क.संवाददाता, कुचाईकुचाई प्रखंड के सीमावर्ती रोलाहातु पंचायत के सीमावर्ती गावों में आज भी पेयजल की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है. सरकारी आकड़ों पर नजर डालें तो 14 गांव वाले रोलाहातु पंचायत के दस गावों में चापाकल नहीं हैं. रोलाहातु पंचायत के बुरूहातु, बाउगुटू, रोलाहातु, पुनीसीर, गिलुआ, डागील, तसराउली, लुडुबेरा, कोरा व सिकरंबा गांव में चापाकल नहीं गाड़ा गया है. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बिजली भी नहीं पहुंच सकी है. ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ज्रेडा की ओर से नौ गावों में सोलर लाइट लगा कर गांव को रोशन किया जा रहा है. जबकि सिकरंबा, कोमाय, लुदुबेड़ा, रोलाहातु व बुरूहातु में सोलर लाइट की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है. सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने के बावजूद लगभग सभी गावों में शिक्षा की ज्योत जल रही है. लगभग हर गांव में स्कूल है.
कुचाई : रोलाहातु पंचायत में समस्या ही समस्या
फोटो27 केएसएन 1 – रोलाहातु जाने वाली सड़क.संवाददाता, कुचाईकुचाई प्रखंड के सीमावर्ती रोलाहातु पंचायत के सीमावर्ती गावों में आज भी पेयजल की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है. सरकारी आकड़ों पर नजर डालें तो 14 गांव वाले रोलाहातु पंचायत के दस गावों में चापाकल नहीं हैं. रोलाहातु पंचायत के बुरूहातु, बाउगुटू, रोलाहातु, पुनीसीर, गिलुआ, डागील, तसराउली, […]
