महिला समिति के सदस्यों को दी गयी गव्य पालन की जानकारी

सरायकेला: दुग्ध उत्पादन में महिलाओं की रुचि बढ़ाने व महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गव्य विकास निदेशालय द्वारा महिला दुग्ध उत्पादन पर गोष्ठी सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में जागृति महिला समिति के सदस्यों को सरायकेला के बबलू सिंहदेव ने गव्य पालन क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक […]

सरायकेला: दुग्ध उत्पादन में महिलाओं की रुचि बढ़ाने व महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गव्य विकास निदेशालय द्वारा महिला दुग्ध उत्पादन पर गोष्ठी सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

प्रदर्शनी में जागृति महिला समिति के सदस्यों को सरायकेला के बबलू सिंहदेव ने गव्य पालन क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक तकनीक से गव्य पालन करने के लिए जानकारी दी गयी. साथ ही दुग्ध उत्पादन कर कैसे आत्मनिर्भर बना जा सकता है, इसकी जानकारी दी गयी.

निदेशालय के ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में महिला जागृति समिति चिलगू की 25 महिलाओं के दल को भ्रमण कर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर निदेशालय से आये ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बबलू सिंहदेव द्वारा आधुनिक तकनीक से गव्य पालन किया जा रहा है. साथ ही हरे चारे के लिए अजोला का भी उत्पादन किया जा रहा है. मौके पर अभिनंदन सिंह, मुकेश कुमार सिंह के अलावे कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >