सामाजिक कार्यकर्ता बुधन लाल सोय का निधन

कुचाई . कुचाई के जोबाजंजीर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बुधन लाल सोय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बुधन लाल सोय के निधन पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पातर हेंब्रम, मांगी लाल महतो, लाल सिंह बोईपाई, अजय सामड़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. श्री गागराई स्व. बुधन लाल सोय के परिजनों से […]

कुचाई . कुचाई के जोबाजंजीर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बुधन लाल सोय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बुधन लाल सोय के निधन पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पातर हेंब्रम, मांगी लाल महतो, लाल सिंह बोईपाई, अजय सामड़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. श्री गागराई स्व. बुधन लाल सोय के परिजनों से मिले तथा ढांढस बंधाया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बुधन लाल सोय सामाजिक कार्यों में काफी रुचि लेते थे. उन्होंने गांव में खेल, कला, संस्कृति व परंपरा के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. श्री गागराई ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. उन्होंने समाज को मार्ग दिखाने का कार्य किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >