सोशल ऑडिट पर प्रखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

सरायकेला. स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में सोशल ऑडिट पर अंकेक्षण दल को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बीडीओ पूनम अनामिका नाग उपस्थित थी. प्रशिक्षण बीपीओ सपन कुमार सतपथी द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित विकास योजनाओं का अंकेक्षण कैसे किया जायेगा, इसकी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में […]

सरायकेला. स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में सोशल ऑडिट पर अंकेक्षण दल को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बीडीओ पूनम अनामिका नाग उपस्थित थी. प्रशिक्षण बीपीओ सपन कुमार सतपथी द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित विकास योजनाओं का अंकेक्षण कैसे किया जायेगा, इसकी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बताया गया कि गांव में संचालित मनरेगा के तहत कोई भी योजना चाहे वह पूर्ण या अपूर्ण योजना हो उसका अंकेक्षण करना है. सामाजिक अंकेक्षण 28 मई से 11 जून तक करना है. जिसमें सभी गांव जा कर अंकेक्षण दल के सदस्य योजनाओं के लाभ व हानि का आकलन करेंगे. 17 व 18 जून को पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अंकेक्षण में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन करेंगे. 20 जून को प्रखंड स्तर पर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों का निपटरा करेंगे. मौके पर सभी अंकेक्षण दल के सदस्य,अभियंता,पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >