मेगा लोक अदालत : पहले दिन हुआ 19 मामलों का निष्पादन

सरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में चार दिवसीय मेगा लोक अदालत की शुरुआत की गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो कासिम ने मेगा लोक अदालत का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंच का गठन किया गया था. पहले बेंच में […]

सरायकेला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में चार दिवसीय मेगा लोक अदालत की शुरुआत की गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो कासिम ने मेगा लोक अदालत का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया. मेगा लोक अदालत में मामलों के निष्पादन हेतु तीन बेंच का गठन किया गया था. पहले बेंच में छह मामलों का समझौता के तहत निष्पादन किया गया. जिसमें सभी मामले टेलीफोन के थे और 14630 रुपये कि वसूली की गयी. बेंच टू में कूल 12 मामलों में से उत्पाद विभाग के पांच, वन विभाग के छह, अन्य एक मामलों का समझौता के तहत निष्पादन कर 26800 रुपये कि वसूली की गयी. बेंच तीन में बिजली विभाग के एक मामले का निष्पादन करते हुए 4000 रुपये कि वसूली की गयी. मेगा लोक अदालत के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री कासिम ने कहा कि मेगा लोक अदालत का उद्देश्य समझौता के तहत मामलों का निष्पादन करना है, ताकि अदालत से लंबित मामलों का बोझ कम हो और लोगों को तुरंत न्याय हासिल हो सके. मेगा लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का समझौता किया जाता है. मौके पर जीसी सिन्हा,अनुज कुमार के अलावा कई अधिवक्ता भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >