सरायकेला. ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य गठन के पश्चात अब तक राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. सरकार द्वारा गांव के ग्रामीणों के बीच जा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है . मंत्री परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मंत्री मुंडा ने कहा कि दो दिनों के दौरे में ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, स्वस्थ्य, सड़क, बिजली, पेंशन योजना जैसी समस्याओं से अवगत कराया है. जिसमें कई समस्याओं को ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कई समस्याओं को संबंधित जिला के पदाधिकारी को समाधान करने का निर्देश दिया गया है ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास किया जा सके. मंत्री ने कहा कि गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है. सदर अस्पताल को सुधार करने का दिया गया निर्देशमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि दौरे के क्रम में सरायकेला सदर अस्पताल के दयनीय स्थिति पर शिकायत लोगों से मिली है. जिस पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अविलंब स्थिति में सुधार करने व दवा कि मात्रा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों पर रेफर नहीं किया जाय और मरीजों को दवा बहार से खरीदना नहीं पड़े, यह सुनिश्चित किया जाये.
अब तक नहीं हुआ था राज्य का अपेक्षित विकास: नीलकंठ सिंह मुंडा
सरायकेला. ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य गठन के पश्चात अब तक राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. सरकार द्वारा गांव के ग्रामीणों के बीच जा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है . मंत्री परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे […]
