पुरुणिया में झामुमो की बैठक

– पंचायत समिति का गठन- सर्वसम्मति से सोमनाथ पुरती को चुना गया अध्यक्षसंवाददाता, खरसावां खुंटपानी प्रखंड के पुरुणिया स्टेडियम में झामुमो की बैठक विधायक प्रतिनिधि राम होनहागा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से पुरुणिया पंचायत समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सोमनाथ पुरती को अध्यक्ष, पिकुल बोदरा को उपाध्यक्ष, नादु […]

– पंचायत समिति का गठन- सर्वसम्मति से सोमनाथ पुरती को चुना गया अध्यक्षसंवाददाता, खरसावां खुंटपानी प्रखंड के पुरुणिया स्टेडियम में झामुमो की बैठक विधायक प्रतिनिधि राम होनहागा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से पुरुणिया पंचायत समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सोमनाथ पुरती को अध्यक्ष, पिकुल बोदरा को उपाध्यक्ष, नादु होनहागा को सचिव, देवीलाल मेलगांडी व तुनी बांकिरा को सह सचिव चुना गया. बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिये युवाओं के साथ- साथ हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया. बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रुप से विजय सिंह पुरती, विजय सिंह मेलगांडी, संजय पुरती, अमरजन हाईबुरु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >