सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को रोकने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला. जिला में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यवसायी ललित चौधरी ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर इस पर अंकुश लगाने कि मांग की है. एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो रही है. जिसके कारण जान माल का नुकसान […]

सरायकेला. जिला में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यवसायी ललित चौधरी ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर इस पर अंकुश लगाने कि मांग की है. एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो रही है. जिसके कारण जान माल का नुकसान हो रहा है. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन बिंदुओं पर अंकुश लगाने कि आवश्यकता है. जिसमें भीड़ भाड़ वाले जगह में अनियंत्रित वाहन नहीं चलाया जाये, शराब एवं अन्य नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाये, बिना हेलमेट व टीन एजर्स को बाइक चलाते पाये जाने पर कार्रवाई किया जाये, सड़क के किनारे वाहनों के खड़ा करने से भी दुर्घटनाएं हो रही है जिसे रोका जाये, बिरसा चौक से डीसी ऑफिस तक वाहनों कि गति सीमा को 30 किमी रखा जाये, स्कूल एवं कार्यालय के समीप भारी वाहनों के रोक पर प्रतिबंध लगाया जाये व ट्रैफिक पुलिस कि व्यवस्था की जाये आदि मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >