अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन आज से

सरायकेला/खरसावां . झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का पांचवा राज्य सम्मेलन 23 व 24 मई को रांची के वन विभाग सभागार में होगी. इस सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे. उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के प्रमंडलीय सचिव सदानंद होता ने बताया कि सम्मेलन का उदघाटन […]

सरायकेला/खरसावां . झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का पांचवा राज्य सम्मेलन 23 व 24 मई को रांची के वन विभाग सभागार में होगी. इस सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे. उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के प्रमंडलीय सचिव सदानंद होता ने बताया कि सम्मेलन का उदघाटन एआइसीसीटीयू के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड स्वपन मुखर्जी करेंगे. मौके पर विभिन्न ट्रेड यूनियन एवं अन्य राज्यों के नेतागण भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्य रुप से संविदा व मानदेय आधारित नियुक्ति नीति की समाप्ति, समान काम समान वेतन समेत लंबित मांगों की पूर्ति के लिये सरकार पर दबाव बनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >