कुचाई में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 24 को

कुचाई . कुचाई के मेसो आईसर्ट अस्पताल परिसर में नि:शुक्ल मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 24 मई को किया जायेगा. अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार 23 मई को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया जायेगा. नेत्र जांच शिविर में मरीजों की नेत्र जांच कर आवश्यक डॉक्टरी […]

कुचाई . कुचाई के मेसो आईसर्ट अस्पताल परिसर में नि:शुक्ल मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 24 मई को किया जायेगा. अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार 23 मई को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया जायेगा. नेत्र जांच शिविर में मरीजों की नेत्र जांच कर आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवा दी जायेगी. मौके पर मोतियाबिंद के मरीजों के साथ-साथ पावर चश्मा के लिये भी मरीजों का चयन किया जायेगा. मोतियाबिंद के लिये चयनित मरीजों का 24 मई को ऑपरेशन किया जायेगा तथा 25 मई को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >