जोडासरजम में छऊ नृत्य आज

कुचाई . कुचाई के जोड़ा सरजम में 22 मई की रात वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. गांव के छऊ कलाकार शुक्रवार को रात भर खरसावां शैली का छऊ नृत्य पेश करेंगे. 23 मई को सुबह सात बजे से ले कर रात सात बजे तक ग्रामीण मेला का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी कर […]

कुचाई . कुचाई के जोड़ा सरजम में 22 मई की रात वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. गांव के छऊ कलाकार शुक्रवार को रात भर खरसावां शैली का छऊ नृत्य पेश करेंगे. 23 मई को सुबह सात बजे से ले कर रात सात बजे तक ग्रामीण मेला का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी कर ली गयी है. मौके पर गांव के लोग भगवान शिव के प्रति अपनी हठभक्ति को भी प्रदर्शित करेंगे. भगवान शिव के श्रद्धालु जलती हुई आग के शोलों पर नृत्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >