धूल फांक रही है कुलाचाकी व बिजार डैम का डीपीआर

कुचाई : कुचाई के बहुप्रतीक्षित कुलाचाकी व बिजार डैम बनाने की योजना फाइलों में ही रह गयी है. लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो साल पूर्व ही उक्त दोनों योजनाओं के लिये डीपीआर तैयार किया गया था. कुचाई के छोटोसेगोई पंचायत में बनने वाली कुलाचाकी डैम के लिये 2.16 करोड़ तथा कुचाई के ही […]

कुचाई : कुचाई के बहुप्रतीक्षित कुलाचाकी व बिजार डैम बनाने की योजना फाइलों में ही रह गयी है. लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो साल पूर्व ही उक्त दोनों योजनाओं के लिये डीपीआर तैयार किया गया था.
कुचाई के छोटोसेगोई पंचायत में बनने वाली कुलाचाकी डैम के लिये 2.16 करोड़ तथा कुचाई के ही रुगुडीह पंचायत के बिजार में बनने वाली बिजार सिंचाई योजना के लिये 2.56 करोड़ का डीपीआर तैयार कर विभाग के मुख्य अभियंता को समर्पित कर दिया गया है. परंतु अब तक इन योजनाओं को मंजूरी नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से इन दो मध्यम सिंचाई योजना के निर्माण की मांग चल रही है.
उक्त दो डैम के बन जाने से प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी सिंचाई के लिये पानी की व्यवस्था हो जायेगी. विस के बजट सत्र में स्थानीय विधायक ने भी इस मुद्दे को विस में उठाया था. तब सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेने की बात कही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >