फोटो 20एसकेएल 6, श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के शैलेन्द्र सिंह व अन्य.सरायकेला. जनसंघ काल के भाजपाई व सरायकेला के समाजसेवी व बुद्धिजीवी सुभाष चन्द्र दुबे की ह्रदय गति रुकने से शुक्रवार को तड़के अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन कर सरायकेलावासियों समेत भाजपाईयों में दुख की लहर छा गयी. जानकारी हो कि अविभाजित सिंहभूम जिले में सीएम रघुवर दास, दिवंगत सुभाष दुबे व अशोक षाड़गी तीनों भाजपा जिला संगठन के मंत्री थे. सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड सदस्य समेत भाजपा के कई पदों पर आसीन रह चुके दुबे की निधन की खबर सुनकर भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, युवा मोरचा के उदय सिंहदेव,नगर अध्यक्ष ललन सिंह,कांग्रेस के राज बागची व वरीय अधिवक्ता केपी दुबे समेत कई गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दिवंगत सुभाष दुबे के अंतिम संस्कार से पूर्व पूरे सरायकेला नगर में शव यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों नगरवासी शामिल हुए.
जनसंघ काल के भाजपाई सुभाष दुबे का निधन
फोटो 20एसकेएल 6, श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के शैलेन्द्र सिंह व अन्य.सरायकेला. जनसंघ काल के भाजपाई व सरायकेला के समाजसेवी व बुद्धिजीवी सुभाष चन्द्र दुबे की ह्रदय गति रुकने से शुक्रवार को तड़के अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन कर सरायकेलावासियों समेत भाजपाईयों में दुख की लहर छा गयी. जानकारी हो कि […]
