भाजयुमो ने संग्रह की सहायता राशि

फोटो18 एसकेएल 3 – सहायता राशि संग्रह करते भाजपाई.प्रतिनिधि, सरायकेलापिछले दिनों नेपाल व भारत के विभिन्न प्रांतों में आये भूकंप से पीडि़तों के सहयोग के लिए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सरायकेला बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर व्यवसायियों व लोगों से स्वेच्छापूर्ण सहायता राशि का संग्रह किया. यह कार्यक्रम […]

फोटो18 एसकेएल 3 – सहायता राशि संग्रह करते भाजपाई.प्रतिनिधि, सरायकेलापिछले दिनों नेपाल व भारत के विभिन्न प्रांतों में आये भूकंप से पीडि़तों के सहयोग के लिए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सरायकेला बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर व्यवसायियों व लोगों से स्वेच्छापूर्ण सहायता राशि का संग्रह किया. यह कार्यक्रम मंगलवार तक चलेगा. जिसके बाद संग्रह की गयी राशि को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री राशि राहत कोष में भेजा जायेगा. सोमवार को कुल 9,227 रुपये संग्रह किये गये. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष ललन कुमार, सोहन सिंह, जॉनी हांसदा, सूर्या देवी, उमेश भोल, झूला कवि, राजा ज्योतिषी, अभिषेक आचार्य, कल्लू पटनायक, बबन सिंह, बद्री नारायण दारोघा व रिंटू पटनायक समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >