सरायकेला. जिला में आधुनिक तकनीक श्री विधि से धान की खेती अब व्यापक पैमाने पर होगी. इसकी पहल जिला कृषि विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है. विगत दो वर्ष से जिला में श्री विधि तकनीक से सफलता पूर्वक खेती के बाद इस वर्ष 27000 हेक्टयर भू भाग पर धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. इस तकनीक से धान की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है ताकि किसान कम लागत पर अधिक उत्पादन कर सके . श्री विधि तकनीक के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने बताया की इस तकनीक से किसानों को कम लागत पर अधिक उत्पादन मिलेगा. इस तकनीक के तहत खेती के पूर्व किसानों को बीजों उपचार करना पड़ेगा. इसके पश्चात खेतों में धान छींटने के बजाय लाइन से लगाना होगा ताकि विभिन्न मशीनों से खेतों के घास व अन्य खर पतवार को हटाया जा सके. खेतों से खर पतवार हटा कर खाद खेतों में देने पर धान की फसल अच्छी होगी. श्री विधि तकनीक से खेती करने पर किसानों को कम लागत पर अधिक मुनाफा होगा. इस तकनीक से खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है . कालीपद महतो जिला कृषि पदाधिकारी सरायकेला
जिला में 27000 हेक्टेयर में होगी श्री विधि से धान की खेती
सरायकेला. जिला में आधुनिक तकनीक श्री विधि से धान की खेती अब व्यापक पैमाने पर होगी. इसकी पहल जिला कृषि विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है. विगत दो वर्ष से जिला में श्री विधि तकनीक से सफलता पूर्वक खेती के बाद इस वर्ष 27000 हेक्टयर भू भाग पर धान की खेती करने का लक्ष्य […]
