बड़ाबांबो के पिताकलांग में छऊ नृत्य का आयोजन

बड़ाबांबो . खरसावां के तेलायडीह पंचायत के पिताकलांग गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर कलाकारों ने खरसावां शैली के छऊ नृत्य को पेश किया. कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से जीवन के हर उतार- चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया. कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से […]

बड़ाबांबो . खरसावां के तेलायडीह पंचायत के पिताकलांग गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर कलाकारों ने खरसावां शैली के छऊ नृत्य को पेश किया. कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से जीवन के हर उतार- चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया. कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किये गये राधा कृष्ण के शाश्वत प्रेम को देखकर दर्शक अभिभूत हुए, साथ ही दर्शकों ने वीर रस पर आधारित महिषासुर बध को भी काफी सराहा. ढोलक, नगाड़ा व शहनाई के धुन पर कलाकार लय से लय मिला कर भंगीमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किये. कलाकारों ने राधा कृष्ण व पार्वती नृत्य पर जम कर बाहवाही बटोरी. शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा. पहले पारंपरिक जामडाली फिर गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. नृत्य के साथ- साथ मेला का भी आयोजन किया गया था. पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य भी पेश किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >