सड़क दुर्घटना में एएसआई गंभीर रुप से घायल

/रसंवाददाताखरसावां : आमदा ओपी में पदस्थापित एएसआई बीपी पांडेय सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है. सरायकेला सदर अस्पताल में में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिये जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार आमदा ओपी में पदस्थापित एएसआई बीपी पांडेय विभागीय कार्य से आमदा […]

/रसंवाददाताखरसावां : आमदा ओपी में पदस्थापित एएसआई बीपी पांडेय सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है. सरायकेला सदर अस्पताल में में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिये जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार आमदा ओपी में पदस्थापित एएसआई बीपी पांडेय विभागीय कार्य से आमदा से खरसावां होते हुए सरायकेला जा रहे है. इसी दौरान बरुडीह के पास सड़क पर एक गाय आ गयी. गाय को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में श्री पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के वाहन ने उन्हें घायल अवस्था में सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचा. सदर अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के पश्चात उन्हें बेहतर ईलाज के लिये जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेपर कर दिया है. श्री पांडेय का एमजीएम में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >