दलभंगा में नि:शक्तता जांच शिविर 10 को

सरायकेला. सोनाघाटी एक्शन प्लान के तहत कुचाई के दलभंगा उच्च विद्यालय प्रांगण में 10 मई को नि:शक्तता जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर नौ बजे से शुरू होगा. यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में आंख, कान, गले से ग्रस्त व्यक्तियों की जांच कर नि:शक्तता की […]

सरायकेला. सोनाघाटी एक्शन प्लान के तहत कुचाई के दलभंगा उच्च विद्यालय प्रांगण में 10 मई को नि:शक्तता जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर नौ बजे से शुरू होगा. यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में आंख, कान, गले से ग्रस्त व्यक्तियों की जांच कर नि:शक्तता की जांच की जायेगी. इसके पश्चात प्रमाण-पत्र वितरण किया जायेगा. शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों के पहुंचने के कारण आइसर्ट अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद मरीजों की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >