छात्रों ने भूकंप पीडि़तों के लिये राशि एकत्रित किया

5 केएसएन 2 : राशि एकत्रित करते मॉडल स्कूल के छात्रसंवाददाताखरसावां . नेपाल में आये प्रलयकारी भूकंप से पीडि़तों की सहायता करने के लिये खरसावां मॉडल स्कूल, गोंदपुर के छात्रों ने खरसावां व आमदा में राशि संग्रह किया. छात्र-छात्राओं ने आमदा व खरसावां के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जा कर लोगों से भूकंप पीडि़तों के लिये […]

5 केएसएन 2 : राशि एकत्रित करते मॉडल स्कूल के छात्रसंवाददाताखरसावां . नेपाल में आये प्रलयकारी भूकंप से पीडि़तों की सहायता करने के लिये खरसावां मॉडल स्कूल, गोंदपुर के छात्रों ने खरसावां व आमदा में राशि संग्रह किया. छात्र-छात्राओं ने आमदा व खरसावां के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जा कर लोगों से भूकंप पीडि़तों के लिये सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया. लोगों ने भी छात्रों के अपील पर खुल कर दान किया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका बासुमती मिश्रा ने बताया कि सिर्फ नवीं कक्षा ने 5051 रुपये एकत्रित किये. साथ ही अन्य कक्षाओं के छात्रों द्वारा जो राशि एकत्रित की जायेगी, उसे भी नेपाल के बैंक खाता में जमा कर दिया जायेगा. भूकंप पीडि़तों के लिये किये गये धन संग्रह कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्रों के साथ साथ- साथ शिक्षकों ने भी सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >