फोटो4 केएसएन 2 : आरसीसीएफ वाईकेएस चौहान.- हाथी रोधी योजना के तहत लगायी जायेगी स्ट्रीट लाइट- कुचाई के सुरसी में गेस्ट हाउस बन कर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन- भव्य बनेगा खरसावां का शहीद पार्क, निंर्माण शुरूसंवाददाता, खरसावांवन विभाग के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आसीसीएफ) वाइके सिंह चौहान ने बताया कि हाथी रोधी योजना के तहत क्षेत्र के 75 गांवों में 850 सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. सोलर एनर्जी से जलने वाली इस स्ट्रीट लाइट के लिये वन विभाग की ओर से ज्रेडा को राशि आवंटित कर दी गयी है. खरसावां में शहीद पार्क की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है तथा इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 3.5 एकड़ जमीन में भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है. इस पर पहले फेज में 1.72 करोड़ की लागत आयेगी, जो वन विभाग को मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि शहीद पार्क को भव्य रूप से सजाया जायेगा, ताकि बाहर से लोग इसे देखने के लिये पहुंचे. कुचाई के सुरसी में भी करीब 80 लाख की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है. जिसका उद्घाटन भी जल्द ही कर दिया जायेगा.
75 गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायेगा वन विभाग
फोटो4 केएसएन 2 : आरसीसीएफ वाईकेएस चौहान.- हाथी रोधी योजना के तहत लगायी जायेगी स्ट्रीट लाइट- कुचाई के सुरसी में गेस्ट हाउस बन कर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन- भव्य बनेगा खरसावां का शहीद पार्क, निंर्माण शुरूसंवाददाता, खरसावांवन विभाग के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आसीसीएफ) वाइके सिंह चौहान ने बताया कि हाथी रोधी योजना के तहत […]
