विकसित होने के लिए शिक्षित होना जरूरी : गागराई

खरसावां : विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के नगर प्राथमिक विद्यालय में चार कमरों के अतिरिक्त भवन का फीता काट कर उदघाटन किया. दस लाख 17 हजार रुपये की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया गया है. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जब तक हम […]

खरसावां : विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के नगर प्राथमिक विद्यालय में चार कमरों के अतिरिक्त भवन का फीता काट कर उदघाटन किया. दस लाख 17 हजार रुपये की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया गया है.
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जब तक हम पूर्ण रुप से साक्षर व शिक्षित नहीं हो जाते, तब तक पूर्ण रुप से विकसित नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, इसके लिये सभी को मिल कर कार्य करने की जरूरत है. गागराई ने लोगों से शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी समेत विकास के लिये मार्गदर्शन करने की अपील की. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने स्थानीय मातृभाषा के आधार पर शिक्षकों की पदस्थापना करने का सुझाव दिया.
साथ ही शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को रखा. स्वागत भाषण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान ने दिया, जबकि संचालन मो दिलदार ने किया. समारोह को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुंभकार, राम शंकर राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक जन्मेजय साहू, तपन दे, भरत मिश्र व मो माजिद खान ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >