स्टेट टॉपर विकास को सम्मानित करेगा गौड़ सेवा संघ

सरायकेला. मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बने विकास महाकुड़ को गौड़ सेवा संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान ने बताया कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है कि गौड़ समाज के छात्र ने मैट्रिक कि परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य […]

सरायकेला. मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बने विकास महाकुड़ को गौड़ सेवा संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान ने बताया कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है कि गौड़ समाज के छात्र ने मैट्रिक कि परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य का टॉपर बना. श्री प्रधान ने बताया कि आगामी 24 मई को पूर्वी सिंहभूम के हाता में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय समिति की बैठक में टॉपर विकास को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. टॉपर के आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आने पर गौड़ सेवा संघ द्वारा उसे हर संभव मदद की जायेगी. इसके अलावा समाज के जिला टॉपर, विद्यालय टॉपर को भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >