मैट्रिक परीक्षाफल में प्रस्तावित नारायणपुर स्कूल का बजा डंका

सरायकेला. सरायकेला खरसावां जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रस्तावित ग्राम विकास उवि टेंटोपोशी नारायणपुर स्कूल का डंका मैट्रिक परीक्षा में बजा है. स्कूल से पांच मैट्रिक परीक्षार्थी टॉप टेन के जिला टॉपर में शामिल हुए हैं. इस वर्ष विद्यालय से लगभग 200 छात्रों ने मैट्रिक कि परीक्षा दी थी, जिसमें पांच छात्र जिला […]

सरायकेला. सरायकेला खरसावां जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रस्तावित ग्राम विकास उवि टेंटोपोशी नारायणपुर स्कूल का डंका मैट्रिक परीक्षा में बजा है. स्कूल से पांच मैट्रिक परीक्षार्थी टॉप टेन के जिला टॉपर में शामिल हुए हैं. इस वर्ष विद्यालय से लगभग 200 छात्रों ने मैट्रिक कि परीक्षा दी थी, जिसमें पांच छात्र जिला के टॉप टेन में शामिल हुए हैं. इनमें से दो छात्र कोल्हान प्रमंडल टॉप टेन में शामिल हैं. मैट्रिक के जो पांच छात्र जिला के टॉप टेन में शामिल हुए हैं उनमें सौरव कुमार 455 अंक, रूपेश कुमार यादव 451 अंक, अनुपमा मांझी 449 अंक, सलोनी मार्डी 448 अंक ़, पुष्पा गोप 445 अंक शामिल हैं. स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार आचार्य ने बताया कि स्कूल दिनों दिन काफी अच्छा रिजल्ट दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >