भाजपा के पास दुनिया का सबसे बड़ा संगठन : अर्जुन मुंडा

– पूर्व विधायक मंगल सोय की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा24 केएसएन 6 : खरसावां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाददाता, खरसावां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. भाजपा के पास न सिर्फ सबसे बडा संगठन है, […]

– पूर्व विधायक मंगल सोय की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा24 केएसएन 6 : खरसावां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाददाता, खरसावां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. भाजपा के पास न सिर्फ सबसे बडा संगठन है, बल्कि सबसे अधिक विधायक व सांसद भी भाजपा के पास ही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य होने के नाते इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा हूं. श्री मुंडा भाजपा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय की बेटी आरती सोय के विवाह समारोह में पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 44 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. देश व राज्य में भाजपा की सरकार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को कहा. श्री मुंडा ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रही है. इस कानून का सीधा लाभ गांव के लोगों को होगा. गांव में सिंचाई, सड़क, स्कूल समेत आधारभूत संरचना का विकास होगा. विवाह समारोह में मुख्य रुप से ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो, घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व आइएएस अधिकारी जेबी तुबिद, पूर्व विधायक बड़कुंअर गागराई, गुलाब सिंह बानरा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमर प्रीत सिंह काले, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव समेत अन्य लोग पहुंचे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >