जिला परिषद कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

फोटो21एसेकेल2-विदाई समारोह में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष के साथ नये व पुराने डीडीसीप्रतिनिधि, सरायकेला जिला परिषद कार्यालय में नये डीडीसी इकबाल आलम अंसारी का स्वागत व निवर्तमान डीडीसी रेमंड केरकेट्टा का विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय उपस्थित थे. सबसे पहले नये डीडीसी को गुलदस्ता दे […]

फोटो21एसेकेल2-विदाई समारोह में उपस्थित जिप उपाध्यक्ष के साथ नये व पुराने डीडीसीप्रतिनिधि, सरायकेला जिला परिषद कार्यालय में नये डीडीसी इकबाल आलम अंसारी का स्वागत व निवर्तमान डीडीसी रेमंड केरकेट्टा का विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय उपस्थित थे. सबसे पहले नये डीडीसी को गुलदस्ता दे कर स्वागत किया गया. इसके पश्चात पुराने डीडीसी सह सचिव रेमंड केरकेट्टा को गुलदस्ता व ब्रीफ केस देकर विदाई दी गयी. मौके पर उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि श्री केरकेट्टा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में काफी अच्छे ढंग से जिला परिषद को चलाया और जिला के विकास में इनकी भूमिका सराहनीय रही. निवर्तमान डीडीसी केरकेट्टा ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया के तहत ट्रांसफर- पोस्टिंग होता है. इसी कड़ी में मेरा ट्रांसफर मंत्रिमंडल के समन्वय विभाग में हुआ है. यह जिला मेरे लिये काफी खुशनसीब रहा कि दो माह के अंदर ही मुझे दो प्रोमोशन प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम को नये डीडीसी इकबाल आलम अंसारी व जिला परिषद सदस्य एमलेन नाग ने भी संबोधित किया. मौके पर खरसावां के रेश्मी प्रभा नायक, राजनगर के डोबरो देवगम, कपरा हांसदा, कार्यपालक अभियंता संजय सिंह, कर्मी मोहन महतो, मोहन महाली,अभियंता संजय सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >