अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न, चार को मिला नियुक्ति पत्र

फोटो20 एसकेएल 4 – बैठक करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, सरायकेलासोमवार को समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई. जिसमें चार आवेदकों को अनुसेवी के पद पर नियुक्ति हेतु पत्र दिया गया. बैठक में अनुकंपा के कुल 15 मामले आये थे. जिनमें से पांच आवेदकों […]

फोटो20 एसकेएल 4 – बैठक करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, सरायकेलासोमवार को समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई. जिसमें चार आवेदकों को अनुसेवी के पद पर नियुक्ति हेतु पत्र दिया गया. बैठक में अनुकंपा के कुल 15 मामले आये थे. जिनमें से पांच आवेदकों में शिक्षा विभाग व वन विभाग जैसे विभागाध्यक्षों के उपस्थित नहीं रहने के कारण उनका नियोजन अगले बैठक तक के लिए टाल दिया गया. इसके अलावा बाकी 6 आवेदकों की नियुक्ति लिपिक के पद पर होनी है, लेकिन लिपिक के पद के लिए अहर्ता पूरी नहीं कर पाने के कारण इन्हें एक माह का समय दिया गया. ये आवेदक एक माह में टाइपिंग का कार्य सीख कर संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी नीलम लता, डी आर डी ए डायरेक्टर दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >