कुचाई-चक्रधरपुर सड़क चौड़ीकरण का कार्य धीमा

खरसावां. कुचाई से टोकलो होते हुए चक्रधरपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सड़क पर उड़ती धूल भी लोगों के लिये परेशानी का कारण बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य […]

खरसावां. कुचाई से टोकलो होते हुए चक्रधरपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सड़क पर उड़ती धूल भी लोगों के लिये परेशानी का कारण बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है. साथ ही निर्माण कार्य डीपीआर को दर्शाने वाली योजना बोर्ड लगाने की मांग की है. योजना बोर्ड नहीं लगाने के कारण लोगों को योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी भी नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >