बिहार से भटकी महिला पहुंची सरायकेला

सरायकेला. बिहार से भटकी हुई एक महिला सरायकेला के हाथीमाड़ा गांव पहुंच आयी है. इसकी जानकारी मुखिया खुशबू होनहागा को होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी . महिला पुलिस उक्त महिला को अपने साथ थाना ले गयी है और उसे अपने संरक्षण में रखा है. बताया जाता है कि महिला लगभग 65 वर्ष […]

सरायकेला. बिहार से भटकी हुई एक महिला सरायकेला के हाथीमाड़ा गांव पहुंच आयी है. इसकी जानकारी मुखिया खुशबू होनहागा को होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी . महिला पुलिस उक्त महिला को अपने साथ थाना ले गयी है और उसे अपने संरक्षण में रखा है. बताया जाता है कि महिला लगभग 65 वर्ष की है और कुछ भी बता नहीं पा रही है. वह अपनी क्षेत्रीय भाषा में बात कर रही है ओर सिर्फ बिहार ही बता पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >