वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे पंचायतों के डाटा

खरसावां: पंचायत सचिवालयों को ऑन लाइन करने की तैयारी चल रही है. पंचायतों में कंप्यूटर लगाने के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की भी व्यवस्था की जायेगी. पंचायतों की रिपोर्ट अब कंप्यूटर के बेबसाइट पर दर्ज होंगे. लोग अब एक क्लिक पर पंचायतों में चल रही गतिविधियों से रु-ब-रु हो सकेंगे. खरसावां प्रखंड के सभी 13 […]

खरसावां: पंचायत सचिवालयों को ऑन लाइन करने की तैयारी चल रही है. पंचायतों में कंप्यूटर लगाने के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की भी व्यवस्था की जायेगी. पंचायतों की रिपोर्ट अब कंप्यूटर के बेबसाइट पर दर्ज होंगे.

लोग अब एक क्लिक पर पंचायतों में चल रही गतिविधियों से रु-ब-रु हो सकेंगे. खरसावां प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में कंप्यूटर लगा दिया गया है. अधिकांश पंचायत भवनों में सोलर एनर्जी के तहत सोलर प्लेट लगा कर बिजली की व्यवस्था की गयी है. जिला में 104 पंचायतों का है अपना भवन सरायकेला-खरसावां जिला में 136 में से 104 पंचायतों का अपना भवन है.

शेष 32 पंचायतों में या तो पंचायत भवन का निर्माण कार्य अपूर्ण है या फिर अब तक पंचायत भवन किसी न किसी कारण से नहीं बन सका है. जिला के सरायकेला प्रखंड में 14 में से13, खरसावां के 13 में से 11, कुचाई के 10 में से आठ, राजनगर के 21 में से 13, गम्हरिया के 21 में से 17, चांडिल के 21 में से 15, नीमडीह के 13 में से पांच, कुकडू के नौ में से आठ व ईचागढ़ के सभी 14 पंचायत में पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >