किसान रैली में कांग्रेसी जायेंगे दिल्ली

सरायकेला. कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 अप्रैल को आयोजित किसान रैली में कोल्हान प्रमंडल से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे. यह जानकारी सरायकेला- खरसावां जिला उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने दी. उन्होंने बताया कि भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार की भू अधिग्रहण नीति के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान […]

सरायकेला. कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 अप्रैल को आयोजित किसान रैली में कोल्हान प्रमंडल से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे. यह जानकारी सरायकेला- खरसावां जिला उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने दी. उन्होंने बताया कि भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार की भू अधिग्रहण नीति के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की और से विशाल किसान रैली का आयोजन किया गया है. जिसमें भू अधिग्रहण नीति का विरोध होगा. रैली को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी संबोधित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >