– वार्षिक कार्य योजना के तहत विकास योजनाओं का चयन सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव में मुखिया लक्ष्मी सरदार की अध्यक्षता में वार्षिक कार्य योजना के तहत विकास योजनाओं का चयन किया गया.उक्त जानकारी देते हुए मुखिया लक्ष्मी सरदार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बीआरजीएफ व पंचायत फंड के राशि से पंचायत के विभिन्न गांव में विकास योजनाएं संचालित की जानी है, जिसके तहत गांव से वार्षिक योजनाओं की सूची ली जा रही है.फंड आने पर योजनाओं की सूची में से प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन किया जायेगा. रविवार को मुरुप पंचायत के जगन्नाथपुर,कदमडीहा,मुरुप व महालिमोरुप समेत कई गांव में बैठक कर ग्रामीणों के सहयोग से योजनाओं की सूची ली गयी. बैठक में पंचायत समिति सदस्य सारथी देवी,वार्ड सदस्य व दलपति समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
योजनाओं के चयन को लेकर बैठक संपन्न
– वार्षिक कार्य योजना के तहत विकास योजनाओं का चयन सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव में मुखिया लक्ष्मी सरदार की अध्यक्षता में वार्षिक कार्य योजना के तहत विकास योजनाओं का चयन किया गया.उक्त जानकारी देते हुए मुखिया लक्ष्मी सरदार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बीआरजीएफ व पंचायत फंड के […]
