तीन दिन बाद भी नहीं गाड़े गये उखड़े बिजली के पोल

खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां के बड़ाबांबो बाजार में विगत तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है. तीन दिन पूर्व आयी आंधी में बिजली के कई खंभे व तार टूट कर गिर गये थे. टूटे बिजली के खंभों को अब तक नहीं गाड़ा गया है. बड़ाबांबो बाजार में पिछले 70 घंटे से अंधेरा छाया हुआ है. इससे […]

खरसावां/बड़ाबांबो : खरसावां के बड़ाबांबो बाजार में विगत तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है. तीन दिन पूर्व आयी आंधी में बिजली के कई खंभे व तार टूट कर गिर गये थे. टूटे बिजली के खंभों को अब तक नहीं गाड़ा गया है. बड़ाबांबो बाजार में पिछले 70 घंटे से अंधेरा छाया हुआ है.

इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बाजार के दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दुकानों में व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. शाम के वक्त बिजली की रोशनी से गुलजार रहने वाले बड़ाबांबो चौक में अंधेरा पसरा हुआ है. बिजली विभाग के सहायक अभियंता सवैया ने बताया कि जल्द से जल्द गिरे खंभों को दुरुस्त कर दिया जायेगा.

बिजली मिस्त्री व लाइन मैन की कमी के कारण कार्य करने में दिक्कत हो रही है. उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के पास फिलहाल लाइन में फॉल्ट समेत अन्य कार्य के लिए एक ही लाइन मैन है. विभाग की ओर से प्राइवेट मिस्त्री को दैनिक मजदूरी पर रख कर फॉल्ट को दूर किया जा रहा है. सरकारी बिजली मिस्त्री की कमी के कारण प्राइवेट मिस्त्री की मनमानी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >