कृष्णापुर मोड़ में सड़क दुर्घटना में एक घायल

9 केएसएन 8 : घायल युवक को उठाते लोगबड़ाबांबो. खरसावां- बड़ाबांबो मुख्य सड़क पर कृष्णापुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर के लादुपोदा गांव निवासी घासीराम रजक (55) तथा नीलकंठ प्रधान (45) खरसावां से वापस अपने घर लौट रहे […]

9 केएसएन 8 : घायल युवक को उठाते लोगबड़ाबांबो. खरसावां- बड़ाबांबो मुख्य सड़क पर कृष्णापुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर के लादुपोदा गांव निवासी घासीराम रजक (55) तथा नीलकंठ प्रधान (45) खरसावां से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कृष्णापुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी. मोटरसाइकिल सवार के सिर पर चोट लगी है. बाद में ग्रामीणों ने घायलों को उठा कर प्राथमिक उपचार कर वापस भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >