शहरी क्षेत्र में अतिक्र मण से संकीर्ण हो रही हैं सड़के

/रदुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है अतिक्रमित सड़कें8 केएसएन 3 : सरायकेला में स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे खड़ी वाहन, जिससे आवागमन में होती है परेशानीसंवाददाता सरायकेला/खरसावां सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ खरसावां बाजार के विभिन्न सड़कों के अतिक्र मण से सड़कें संकीर्ण होती जा रही है. इसके कारण आये दिन दुर्घटना होना […]

/रदुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है अतिक्रमित सड़कें8 केएसएन 3 : सरायकेला में स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे खड़ी वाहन, जिससे आवागमन में होती है परेशानीसंवाददाता सरायकेला/खरसावां सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ खरसावां बाजार के विभिन्न सड़कों के अतिक्र मण से सड़कें संकीर्ण होती जा रही है. इसके कारण आये दिन दुर्घटना होना सामान्य सी बात हो गयी है. सरायकेला शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार से कालुराम चौक होते हुए थाना चौक, कालुराम चौक से संजय चौक व गैरेज चौक की ओर जाने वाली सड़कों में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर मुख्य बाजार से कालुराम चौक तक व स्टेट बैंक के समीप तो दिन के समय स्थिति काफी भयावह हो जाती है. एक छोर से एक चार पहिया वाहन के प्रवेश करने पर दूसरे छोर से वाहन का आना मुश्किल हो जाता है. कालुराम चौक से संजय चौक तो दुकानदारों के सामान व सामान खरीदने के लिये आने वाले लोगों के गाडि़यों से आधा सड़क भरा रहता है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों के अतिक्रमित होने से आये दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. प्रशासन की ओर से कई बार अतिक्र मण हटाया जाता है, परंतु अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन बाद ही पुन: अतिक्रमण किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >