पेयजल एवं स्वच्छता के कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुआ एकरारनामा

फोटो 7एसकेएल10,11-उपस्थित अधिकारी व उपस्थित ग्रामीणसीनी. सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत भवन में विश्व बैंक वित्त पोषित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के तहत तीन पक्षकार जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति, जिला परियोजना प्रबंधन सलाहकार व ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति के बीच पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर एकरारनामा हुआ. […]

फोटो 7एसकेएल10,11-उपस्थित अधिकारी व उपस्थित ग्रामीणसीनी. सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत भवन में विश्व बैंक वित्त पोषित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के तहत तीन पक्षकार जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति, जिला परियोजना प्रबंधन सलाहकार व ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति के बीच पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर एकरारनामा हुआ. एकरारनामा पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों के सफल तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए जानकारी दी गयी और क्रियान्वित कर इसका लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने कि बातें कही गयी. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी हरेंद्र मिश्रा, मुखिया दशरथ महाली, जल प्रबंधन इकाई के परियोजना प्रबंधक प्रकाश रंजन, तकनीकी विशेषज्ञ कैलाश चंद्र जोशी, विजय उपाध्याय, सूर्य प्रकाश डबराल, अनामिका सिंधा सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >